पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने मंगलवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे नेतागिरी में अपने ऐशोआराम के लिए आये हैं, जबकि लोग सार्वजनिक जीवन में सेवा के लिए आते हैं. तेजस्वी योग्यता रखें या ना रखें, लेकिन अपने को गंभीर जरूर दिखाते हैं.
उनको राष्ट्रीय नेता बनने की खूब ख्वाहिश है. इसलिए बिहार विधानसभा का सदस्य होकर भी उन्हें दिल्ली में खूब दिलचस्पी रहती है. संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव नकल करने की खूब कोशिश करते हैं. उन्होंने देखा कि जेएनयू की राजनीति से कन्हैया कुमार ने खूब नाम कमाया तो अब वे भी जेएनयू की राजनीति पर बयान देने लगे. उन्हें जेएनयू की राजनीति छोड़कर अपनी और पार्टी की फिक्र करनी चाहिए.
