मुजफ्फरपुर की हवा सबसे खराब, पटना दूसरे नंबर पर

पटना : मुजफ्फरपुर लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी देश के सबसे प्रदूषित शहर के रूप में दर्ज किया गया. इसी तरह पटना भी देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा. वायु प्रदूषण के संदर्भ में विशेष तथ्य यह है कि देश के 100 शहरों में से केवल दो ही शहरों की हवा बहुत खराब […]

पटना : मुजफ्फरपुर लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी देश के सबसे प्रदूषित शहर के रूप में दर्ज किया गया. इसी तरह पटना भी देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा. वायु प्रदूषण के संदर्भ में विशेष तथ्य यह है कि देश के 100 शहरों में से केवल दो ही शहरों की हवा बहुत खराब श्रेणी की रही. चिंता की बात यह है कि ये दोनों ही शहर बिहार के मुजफ्फरपुर और पटना हैं.
सोमवार को मुजफ्फरपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स देश में सबसे ज्यादा 330 और पटना का इंडेक्स उससे कुछ ही कम 323 दर्ज किया गया. गया का एयर क्वालिटी इंडेक्स 206 रहा है. मुजफ्फरपुर की हवा की गुणवत्ता पटना से भी ज्यादा खराब होने से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड चिंतित है. इसलिए वह इस पर नियंत्रण के लिए एक्शन प्लान बनाने से पहले विशेष अध्ययन कर रहा है.
प्रदूषण का कारण जानने के लिए किया जा रहा प्रयास
बिहार प्रदूषण नियंत्रण परिषद मुजफ्फरपुर की हवा के खराब होने की वजह तलाशने के लिए एक स्टडी शुरू करने जा रहा है. इस स्टडी से पता चल सकेगा कि मुजफ्फरपुर की हवा खराब होने की वजह क्या है.
बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार घोष ने बताया कि पटना शहर की तरह मुजफ्फरपुर की हवा को प्रदूषित करने वाले कंटेंट की पहचान की जा रही है. इसके लिए विशेषज्ञों की एक टीम काम कर रही है. दो माह में यह रिपोर्ट आयेगी. इसके बाद बोर्ड वहां प्रदूषण कम करने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपेगा. सामान्य तौर पर वहां पीएम 2.5 ही हवा को प्रदूषित करने वाला कंटेंट है. हालांकि दूषित करने वाले वहां दूसरे कंटेंट भी निकल सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >