पटना : विकास को बिल गेट्स जैसे सफल लोग भी कर रहे महसूस : सुशील मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार में एनडीए सरकार ने विकास में तेजी लाकर लोगों को गरीबी और बीमारी से लड़ने की जो ताकत दी, उसे बिल गेट्स जैसे सफल लोग महसूस कर रहे हैं. बिल गेट्स ने माना कि शिशु मृत्यु दर कम करने तथा कालाजार […]

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार में एनडीए सरकार ने विकास में तेजी लाकर लोगों को गरीबी और बीमारी से लड़ने की जो ताकत दी, उसे बिल गेट्स जैसे सफल लोग महसूस कर रहे हैं. बिल गेट्स ने माना कि शिशु मृत्यु दर कम करने तथा कालाजार और टीबी जैसे रोगों के उन्मूलन में बिहार ने अच्छी प्रगति की है. जिन लोगों ने तेल पिलावन रैली और गरीब रैला करते हुए राज किया, उन्होंने आम आदमी को बीमारी से बचाने के लिए कुछ नहीं किया.वे तो केंद्र की आयुष्मान भारत योजना का भी विरोध कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि राज्यसभा का ऐतिहासिक 250 वां सत्र प्रारंभ हुआ और इसके साथ ही यह आशा प्रबल हुई कि उच्च सदन में विमर्श का स्तर ऊंचा रखते हुए माननीय सदस्यगण राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के गठन और इ-सिगरेट सहित दर्जनों विधेयकों को पारित करेंगे. मंदिर ट्रस्ट बिल पर देश की खास नजर रहेगी ताकि मंदिर निर्माण का शुभारंभ शीघ्र हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >