पटना : पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाला एक आरोपित गिरफ्तार

पटना : कंकड़बाग मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाला एक आरोपित को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपित का नाम शुभम कुमार है और वह स्थायी रूप से परसा बाजार का रहने वाला है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर बस स्टैंड […]

पटना : कंकड़बाग मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाला एक आरोपित को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपित का नाम शुभम कुमार है और वह स्थायी रूप से परसा बाजार का रहने वाला है.
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर बस स्टैंड मेन रोड से गिरफ्तार किया. आरोपित करबिगहिया होते हुए कंकड़बाग अपने एक दोस्त से मिलने जा रहा था. पुलिस ने मौके से पांच हजार रुपये व मोबाइल फोन बरामद किया.
पुलिस को दिये बयान में शुभम ने बताया कि पेट्रोल पंप लूटने की योजना से वह अपने एक साथी के साथ आया था. इस बीच मैनेजर के ऑफिस में रुपये नहीं मिला तो सामने रखा पर्स उठाकर ले भागे. उसमें 11400 रुपये था. लूट के रुपये को दोनों ने बराबर-बराबर हिस्सों में बांट लिया. कंकड़बाग के प्रभारी थानेदार राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुभम को जक्कनपुर से गिरफ्तार किया गया है.
उसके निशानदेही पर दूसरे साथ के घर छापेमारी की गयी, जल्द ही वह भी गिरफ्तार हो जायेगा. उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर को कंकड़बाग मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुभम ने अपने दोस्त के साथ पिस्टल के दम पर लूटपाट करने गया था. जहां मैनेजर अच्युतानंद सिंह ने दोनों के खिलाफ कंकड़बाग थाने में लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >