गृह मंत्री अमित शाह पर लिखी किताब का विमोचन 16 को

पटना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लिखी एक और पुस्तक का विमोचन 16 नवंबर (शनिवार) को शहर के ज्ञान भवन में होने जा रहा है. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय साहित्य प्रचारिणी और लोकवाणी प्रिंटिंग प्रेस की तरफ से आयोजित किया जा रहा है. इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर राज्य के डिप्टी सीएम सुशील […]

पटना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लिखी एक और पुस्तक का विमोचन 16 नवंबर (शनिवार) को शहर के ज्ञान भवन में होने जा रहा है. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय साहित्य प्रचारिणी और लोकवाणी प्रिंटिंग प्रेस की तरफ से आयोजित किया जा रहा है.

इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर राज्य के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोकायुक्त न्यायाधीश आरएन प्रसाद करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल होंगे. इस पुस्तक के लेखक डॉ अनिर्बान गांगुली और शिवानंद द्विवेदी हैं. डॉ गांगुली डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के निदेशक और शिवानंद द्विवेदी इसी संस्थान में सीनियर रिसर्च फेलो हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >