न्याययात्रा निकालने से पहले ही पकड़ा, दो घंटे बाद छोड़ा

पटना : बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित निजी स्कूल की साइंस टीचर द्वारा पांचवीं के छात्र के साथ की गयी घटना के खिलाफ में आंदोलित मां को कारगिल चौक से न्याय यात्रा निकालने के पूर्व ही गांधी पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस ने महिला को दो घंटे तक थाने में रखा और फिर आवश्यक […]

पटना : बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित निजी स्कूल की साइंस टीचर द्वारा पांचवीं के छात्र के साथ की गयी घटना के खिलाफ में आंदोलित मां को कारगिल चौक से न्याय यात्रा निकालने के पूर्व ही गांधी पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस ने महिला को दो घंटे तक थाने में रखा और फिर आवश्यक कार्रवाई करने के बाद छोड़ दिया.

बताया जाता है कि महिला ने रविवार को कारगिल चौक से बुद्धा कॉलोनी होते हुए न्याय यात्रा निकालने की तैयारी की थी. इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति भी ले ली थी. लेकिन महिला ने इस बात की भी घोषणा की थी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तो वह आत्मदाह कर लेगी. अपने तय कार्यक्रम के तहत महिला अपने समर्थकों के साथ न्याय यात्रा निकालने के लिए कारगिल चौक पर पहुंच गयी.
हालांकि आत्मदाह की घोषणा के मद्देनजर पुलिस टीम पहले से ही मौजूद थी और जैसे ही महिला पहुंची वैसे ही उन्हें पकड़ कर थाना लाया गया. महिला ने बताया कि बेटे के साथ जिस महिला टीचर ने घटना को अंजाम दिया है, उस पर जब तक कार्रवाई नहीं होती है तक आंदोलन जारी रहेगा. प्रशासन से एक बार फिर से अनुमति लेकर न्याय यात्रा निकाला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >