ट्रेन से उतारी शराब की खेप बरामद, एक धराया

बाढ़ . पुलिस ने अप लालकिला एक्सप्रेस से भारी मात्रा में उतारी गयी अंग्रेजी शराब का टेट्रा पैक रविवार की सुबह बरामद किया है. इसके लिए पुलिस को धान के खेत में घेराबंदी कर कार्रवाई करनी पड़ी. पुलिस ने 372 टेट्रा पैक बरामद की है. जिसमें 61 लीटर अंग्रेजी शराब है. मौके पर नालंदा जिला […]

बाढ़ . पुलिस ने अप लालकिला एक्सप्रेस से भारी मात्रा में उतारी गयी अंग्रेजी शराब का टेट्रा पैक रविवार की सुबह बरामद किया है. इसके लिए पुलिस को धान के खेत में घेराबंदी कर कार्रवाई करनी पड़ी. पुलिस ने 372 टेट्रा पैक बरामद की है. जिसमें 61 लीटर अंग्रेजी शराब है. मौके पर नालंदा जिला के एकंगर सराय थाना अंतर्गत गडरियाबीघा निवासी राहुल कुमार को पकड़ा गया है.

वहीं चार अन्य धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भाग निकले. बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के अनुसार पुलिस ने ट्रेन आने के समय में नाकाबंदी की. इस मामले में मुख्य आरोपित बेलछी थाना के हरदयाल चक गांव निवासी उदय यादव को बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >