अगवा कर हत्या की आशंका, सड़क पर परिजन

पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के झाउगंज के पास रविवार की दोपहर लापता राकेश कुमार के अगवा कर हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने सड़क जाम हंगामा कर दिया. लगभग तीन घंटे तक अशोक राजपथ पर आगजनी कर सड़क जाम किये परिजनों व पत्नी रीना रानी का कहना है कि बीते छह नवंबर […]

पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के झाउगंज के पास रविवार की दोपहर लापता राकेश कुमार के अगवा कर हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने सड़क जाम हंगामा कर दिया. लगभग तीन घंटे तक अशोक राजपथ पर आगजनी कर सड़क जाम किये परिजनों व पत्नी रीना रानी का कहना है कि बीते छह नवंबर की शाम साढ़े छह बजे फोन आने पर पाटलिपुत्र के नेहरू नगर स्थित लाली भवन के अस्थायी निवास से पति राकेश कुमार स्कूटी लेकर निकले पटना सिटी आये.

इसके बाद से लापता हैं. पत्नी ने बताया कि झाउगंज गली में स्थायी आवास है, लेकिन अभी पाटलिपुत्र में रहते हैं. पति जब नहीं लौटे तो उनके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला, इसके बाद फोन कर बुलाने वाले कचौड़ी गली के महादेव को फोन किया तो कहा कि सुबह तक पहुंच जायेंगे, लेकिन नहीं आये, इसके बाद अगले दिन सात को परिजन चौक थाना पहुंचे और गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया.
जिसमें अगवा की आशंका जतायी गयी है. घटना के चार दिन बीतने से नाराज परिजनों ने रविवार की दोपहर सड़क पर ही परिजन जिसमें महिलाएं व बच्चे शामिल थे, सभी सड़क पर दरी डाल कर डेरा डाल दिया. लगभग तीन घंटे तक सड़क जाम की स्थिति दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे से दो बजे तक बनी रही.
इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया और आरोपित पर कार्रवाई की बात कही. चौक पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कांड संख्या 326/19 में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
लापता की तलाश में छापेमारी की जा रही है, जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझा ली जायेगी. चौक थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि पत्नी की ओर से दर्ज कराये मामले में तीन आरोपित महादेव गुप्ता, उसका बड़े भाई सूरज गुप्ता व राजू शर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी, लेकिन लापता का कुछ पता नहीं चला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >