पटना : पीड़ित बच्चे की मां ने जारी किया ऑडियो, धमकी देने का आरोप

पटना : बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बीडी पब्लिक स्कूल की शक्षिकिा पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज बच्चे की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. मंगलवार को थाने पहुंची पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस को धमकी भरा ऑडियो सुनाया. धमकी वाला ऑडियो जारी करते हुए मां ने कहा कि मंगलवार की […]

पटना : बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बीडी पब्लिक स्कूल की शक्षिकिा पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज बच्चे की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है.
मंगलवार को थाने पहुंची पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस को धमकी भरा ऑडियो सुनाया. धमकी वाला ऑडियो जारी करते हुए मां ने कहा कि मंगलवार की सुबह किसी व्यक्ति ने फोन कर थाने से केस वापस लेने की बात कही है. संबंधित व्यक्ति ने फोन कर महिला को कहा कि स्कूल प्रबंधक की पहुंच बड़े स्तर पर है. महिला ने कहा कि अगर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई और न्याय नहीं मिला तो वह सोमवार को आत्महत्या कर लेगी. वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल माधवी ने बताया कि पुलिस जांच में स्कूल के साथ है. शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है. बच्चे की मां को डायरेक्टर द्वारा फोन करने की बात गलत है. उल्लेखनीय है कि दो नवंबर को बीडी पब्लिक स्कूल के क्लास 5वीं में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ उसकी क्लास टीचर ने अश्लील हरकत की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >