पटना पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रामकृपाल, मंगल पांडेय और संजय जायसवाल ने किया स्वागत

पटना : बिहार बीजेपी के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्रा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी के कई नेताओं ने स्वागत किया. इस मौके पर पटना एयरपोर्ट पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल, बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव, बिहार […]

पटना : बिहार बीजेपी के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्रा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी के कई नेताओं ने स्वागत किया. इस मौके पर पटना एयरपोर्ट पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल, बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के साथ बीजेपी के महासचिव भूपेंद्र यादव भी पटना पहुंचे हैं.

बीजेवी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के पटना आगमन को लेकर स्वागत की तैयारी पहले ही पूरी कर ली गयी थी. पूरे शहर को पोस्टरों से पाट दिया गया. पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी नेता जेपी नड्डा बापू सभागार के लिए रवाना हो गये. यहां वह कैलाशपति मिश्र के पुण्यतिथि समारोह में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नड्डा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे हैं. बापू सभागार में आयोजित पुण्यतिथि समारोह कार्यक्रम के बाद जेपी नड्डा प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे. साथ ही शाम हो बिहार विधानमंडल दल की बैठक में भाग लेंगे. इसके बाद बिहार बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >