पटना-दिल्ली के बीच एक और सुविधा स्पेशल

पटना : महापर्व छठ पूजा के बाद लौटने वाले रेल यात्रियों की भीड़ बढ़ गयी है. इस भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने पटना-दिल्ली के बीच सुविधा एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है. पटना से आनंद विहार के लिए ट्रेन संख्या 82395 पटना–आनंद विहार सुविधा स्पेशल छह से 23 नवंबर तक प्रत्येक […]

पटना : महापर्व छठ पूजा के बाद लौटने वाले रेल यात्रियों की भीड़ बढ़ गयी है. इस भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने पटना-दिल्ली के बीच सुविधा एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है. पटना से आनंद विहार के लिए ट्रेन संख्या 82395 पटना–आनंद विहार सुविधा स्पेशल छह से 23 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को पटना जंक्शन से खुलेगी.
यह ट्रेन पटना जंक्शन से रात्रि 11:05 बजे खुलेगी. वहीं, आनंद विहार से पटना के लिए ट्रेन संख्या 03296 आनंद विहार–पटना स्पेशल सात से 24 नवंबर के बीच प्रत्येक गुरुवार व रविवार को एसी स्पेशल के रूप में आनंद विहार से खुलेगी. यह ट्रेन आनंद विहार से रात्रि 9:30 बजे खुलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >