पटना : प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि राजद-कांग्रेस को जन सरोकार से कोई वास्ता नहीं है. किसी भी क्षेत्र में प्रतिभा के ऊपर वंशवाद को तरजीह देने का क्या नतीजा निकलता है, यह राजद-कांग्रेस के वर्तमान हालत को देख कर पता चलता है. आज केवल वंशवाद के कारण इन दोनों दलों में जमीनी नेताओं का अकाल-सा पड़ चुका है .
दोनों ही दलों में आज सिर्फ पैसे वाले लोगों का जमावड़ा हो चुका है, जो राजनीति में केवल मनोरंजन और भ्रष्टाचार के लिए आये हैं. पिछले महीने पटना में हुए जलजमाव और अन्य जिलों में आयी बाढ़ के समय इनका कोई नेता दिखा तक नहीं था, लेकिन पानी उतरने के बाद इनके चेहरे सारे टीवी चैनलों और अखबारों पर चमकने लगे थे.
