पटना : बारिश व बाढ़ के कारण क्रिटिकल जोन में शामिल 102 प्रखंडों के जल स्तर में जून महीने की तुलना में 22 फुट की बढ़ोतरी हुई है़ इन प्रखंडों के ग्राउंड वाटर की मॉनीटरिंग अगले छह माह तक की जायेगी़ यदि यहां बोरिंग चलाने के बाद जल स्तर में कमी नहीं आयेगी, तो इन प्रखंडों को क्रिटिकल जोन से बाहर किया जा सकता है़
बाद में वहां बोरिंग की अनुमति दी जा सकती है. फिलहाल इन सभी प्रखंडों में बोरिंग कर पानी निकालने पर रोक है. सूत्रों का कहना है कि अधिक दोहन और बारिश की कमी से 102 प्रखंडों का ग्राउंड वाटर लेवल कम हो गया था़ इसलिए सरकार ने इन प्रखंडों में बोरिंग की मनाही का निर्णय लिया था़ बेगूसराय, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, कटिहार, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर, सारण, सीतामढ़ी, सीवान और वैशाली जिले के प्रखंड क्रिटिकल जाेन में शामिल थे़
