पटना : टीइटी, 2011 में फर्जीवाड़ा करनेवाले दो फरार आरोपितों की हुई पहचान

पटना : बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीइटी-2011) में फर्जीवाड़ा करने के 29 आरोपितों में से 13 2017 से फरार हैं. इनमें से बेगूसराय के दो आरोपितों की पहचान नहीं हो पायी है. आइजी संजय सिंह की फटकार के बाद दोनों की पहचान दीपक कुमार व मुकेश के रूप में की गयी है़ साथ ही मास्टरमाइंड […]

पटना : बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीइटी-2011) में फर्जीवाड़ा करने के 29 आरोपितों में से 13 2017 से फरार हैं. इनमें से बेगूसराय के दो आरोपितों की पहचान नहीं हो पायी है. आइजी संजय सिंह की फटकार के बाद दोनों की पहचान दीपक कुमार व मुकेश के रूप में की गयी है़ साथ ही मास्टरमाइंड जमुई का माइकल है़ तीनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फर्जीवाड़ा का मामला सितंबर, 2017 में दर्ज किया गया था. गौरतलब है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने बिहार बोर्ड के कर्मी व मास्टरमाइंड अमित कुमार व अन्य को गिरफ्तार किया था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >