पटना स्नातक चुनाव को ले जदयू सेवा दल की हुई बैठक

पटना : जदयू सेवा दल ने राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार को पटना स्नातक चुनाव में जीत दिलाने के लिए मंगलवार को एक अहम बैठक की. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जदयू सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह ने की. इसमें पटना, नवादा और नालंदा जिले […]

पटना : जदयू सेवा दल ने राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार को पटना स्नातक चुनाव में जीत दिलाने के लिए मंगलवार को एक अहम बैठक की.
पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जदयू सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह ने की. इसमें पटना, नवादा और नालंदा जिले के पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के सभी गांवों में स्नातक चुनाव में शामिल होने के लिए मतदाता सूची और मतदाता बनाने में भागीदारी अधिक से अधिक हो. मंत्री नीरज कुमार को फिर से जीत दिलाकर राज्य की जनता को बेहतर सेवा देने के लिए विजयी बनाएं.
बैठक में जदयू सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रभारी धीरज पांडे, सचिव राजकुमार, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता, विजय सिंह, चंद्रकांत मिश्रा, जितेंद्र सिंह, सौरव पटेल, सतेंद्र सिंह, पटना महानगर की अध्यक्ष संजू कुमारी, राजू रक्षपाल, अभिषेक कुमार, पटना जिला के ग्रामीण अध्यक्ष अतिश सिंह और तीनों जिला अध्यक्ष के साथ ही प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष भी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >