दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध मार्च

पटना : राजधानी में पिछले दिनों भयंकर जलजमाव की समस्या बनी. इस समस्या की वजह से शहरवासियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. लेकिन, सरकार दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है. शनिवार को जलजमाव के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शहरवासियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला. शहरवासी […]

पटना : राजधानी में पिछले दिनों भयंकर जलजमाव की समस्या बनी. इस समस्या की वजह से शहरवासियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. लेकिन, सरकार दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है.

शनिवार को जलजमाव के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शहरवासियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला. शहरवासी व सामाजिक कार्यकर्ता गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के समीप एकत्र हुए और राज भवन की ओर विरोध मार्च निकाला. लेकिन, जेपी गोलंबर के समीप पुलिस रोक दी, तो प्रदर्शनकारी गांधी मैदान के चारों ओर विरोध मार्च निकाला.
मार्च में शामिल बॉलीवुड अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने कहा कि राज्य में चमकी बुखार से सैकड़ों बच्चे मर गये, जलजमाव से लोगों को करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और परीक्षा में लगातार गड़बड़ी हो रही है. लेकिन, सरकार जवाब देने के बदले मौन है. सरकार को जवाब देना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >