पटना लॉ कॉलेज को नैक से मिला ‘बी’ ग्रेड

पटना : पटना लॉ कॉलेज को नैक से ‘बी’ ग्रेड प्राप्त हुआ है. नैक की टीम का पिछले महीने 20 व 21 सितंबर को विजिट हुआ था. कॉलेज के प्राचार्य प्रो मो. शरीफ ने कहा कि यूजी के द्वारा ‘बी’ ग्रेड देने की सूचना यूजीसी के द्वारा कॉलेज को पत्र के माध्यम से दी गयी […]

पटना : पटना लॉ कॉलेज को नैक से ‘बी’ ग्रेड प्राप्त हुआ है. नैक की टीम का पिछले महीने 20 व 21 सितंबर को विजिट हुआ था. कॉलेज के प्राचार्य प्रो मो. शरीफ ने कहा कि यूजी के द्वारा ‘बी’ ग्रेड देने की सूचना यूजीसी के द्वारा कॉलेज को पत्र के माध्यम से दी गयी है. यूजीसी ने जो भी ग्रेड दिया है उसके लिए हम आभारी हैं. यह पहली बार था, इसलिए हम निराश नहीं हैं.
आगे हम बेहतर कार्य करेंगे और कॉलेज को और भी बेहतर बनायेंगे. यह ग्रेड पांच वर्षों के लिए मिला है. हम अपग्रेडेशन के लिए नहीं जायेंगे. हमलोग काम पर ध्यान देंगे. उन्होंने कहा कि सभी जज जो कॉलेज के एलुमनाइ हैं, उनका विशेष आभार कि अपने व्यस्त समय में उन्होंने कॉलेज के लिए समय निकाला. विवि के कुलपति समेत सभी अन्य अधिकारी, शिक्षक व छात्रों को भी धन्यवाद.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >