पटना : दाखिल-खारिज के लंबित मामलों को निबटाने के लिए 24 को कैंप

पटना : ऑनलाइन दाखिल खरिज के लंबित मामलों को निबटाने के लिए 18 अक्तूबर को बैठक बुलायी गयी है. इसमें सभी अंचल पदाधिकारी, एसडीओ समेत अन्य शामिल रहेंगे. इस दौरान कार्याें की समीक्षा होगी. लंबित मामलों को निबटाने के लिए जिला प्रशासन ने दोबारा कैंप लगवाने की तैयारी है. इस बार 24 अक्तूबर को दोबारा […]

पटना : ऑनलाइन दाखिल खरिज के लंबित मामलों को निबटाने के लिए 18 अक्तूबर को बैठक बुलायी गयी है. इसमें सभी अंचल पदाधिकारी, एसडीओ समेत अन्य शामिल रहेंगे. इस दौरान कार्याें की समीक्षा होगी. लंबित मामलों को निबटाने के लिए जिला प्रशासन ने दोबारा कैंप लगवाने की तैयारी है. इस बार 24 अक्तूबर को दोबारा कैंप लगवाया जायेगा.
दरअसल डीएम कुमार रवि द्वारा पूर्व में निर्देश दिया गया था कि प्रत्येक गुरुवार को सभी अंचल कार्यालयों में कैंप लगाकर मामलों का निबटारा किया जाये. कैंप लगने से सभी अंचल में कुल 7,522 मामले निबटाये जा चुके हैं. फिर भी कुछ अंचल में अभी भी दाखिल खारिज के आवेदन लंबित हैं. इसको निबटाने के लिए कैंप लगाने की तैयारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >