युद्धस्तर पर पटना के मुहल्लों से पंप के जरिये पानी निकालने व सफाई का उपमुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा, उद्योग मंत्री श्याम रजक, पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव, स्थानीय विधायकों, पटना नगर निगम, स्वास्थ्य व नगर विकास विभाग के आला अधिकारी तथा पटना डीएम के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर मुहल्लों […]

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा, उद्योग मंत्री श्याम रजक, पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव, स्थानीय विधायकों, पटना नगर निगम, स्वास्थ्य व नगर विकास विभाग के आला अधिकारी तथा पटना डीएम के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर मुहल्लों व काॅलोनियों के अंदर जमा पानी की पंपों के जरिये निकासी, युद्धस्तर पर साफ-सफाई, ब्लिचिंग पावडर व दवाओं के छिड़काव आदि की सघन समीक्षा की.

जनप्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि कतिपय मुहल्लों व काॅलोनियों के कुछ-कुछ हिस्सों में जल जमाव की स्थिति है जिसे पंप के जरिये तेजी से निकाला जा रहा है. उपमुख्यमंत्री ने अतिरिक्त वाहन व मजदूर की तैनाती कर कूड़ा-कचरों की युद्व स्तर पर सफाई कराने, दवा व ब्लिचिंग पावडर का नियमित छिड़ाव कराने आदि का निर्देश दिया.

आम लोगों से अपील की कि वे डेंगू को लेकर आतंकित नहीं हो. अस्पतालों में पर्याप्त बेड व प्लेट्सलेट की व्यवस्था है. 10 से 12 अक्तूबर तक पीएमसीएच में डेंगू जांच के लिए विशेष कैंप आयोजित किये जायेंगे. पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक डेंगू का कम फैलाव हुआ है. इसके रोकथाम, जांच व उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तत्पर है. स्वास्थ्य विभाग की 50 टीम घर-घर ब्लिचिंग पावडर और हैलोजन टैबलेट का वितरण कर रही है. अगले कुछ दिनों में 60 हजार घरों को कवर करने के लिए टीम की संख्या 250 तक बढ़ा दी जायेगी.

बैठक में विद्यायक सर्वश्री अरुण कुमार सिन्हा, नितिन नवीन, संजीव चौरसिया, के साथ ही नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार, पटना के डीएम रवि कुमार व नगर आयुक्त अमित कुमार पांडेय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >