दिल्ली-दरभंगा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल एसी ट्रेन

पटना : दुर्गा पूजा अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा से गोरखपुर के रास्ते दिल्ली और दरभंगा के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. दिल्ली से दरभंगा के लिए यह गाड़ी संख्या 82410 दिल्ली-दरभंगा एसी सुविधा स्पेशल के रूप परिचालित की जायेगी जबकि दरभंगा […]

पटना : दुर्गा पूजा अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा से गोरखपुर के रास्ते दिल्ली और दरभंगा के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.
दिल्ली से दरभंगा के लिए यह गाड़ी संख्या 82410 दिल्ली-दरभंगा एसी सुविधा स्पेशल के रूप परिचालित की जायेगी जबकि दरभंगा से दिल्ली के लिए यह 8 अक्तूबर से एक नवंबर तक 04023 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल तथा 5 नवंबर को 82409 दरभंगा-दिल्ली एसी सुविधा स्पेशल टे्रन के रूप में परिचालित की जायेगी.
गाड़ी सं 82410 दिल्ली- दरभंगा एसी सुविधा स्पेशल 7 अक्तूबर से 4 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को दिल्ली से 11 बजे खुलकर अगले दिन 8.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं 04023 दरभंगा-दिल्ली एसी स्पेशल 8 अक्तूबर से 5 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को दरभंगा से 12 बजे खुलकर अगले दिन 12.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इस एसी स्पेशल ट्रेन में 2 एसी के 4 कोच, 3 एसी के 10 कोच और एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 16 कोच होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >