पटना सहित इन चार जिलों में आज भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

पटना : बिहार में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राजधानी पटना पिछले दिन दिनों से बारिश तो नहीं हुई, लेकिन अब भी कई इलाकों में कमर भर पानी जमा है. घरों में कैद लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. इन सबके बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य के कई जिलों […]

पटना : बिहार में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राजधानी पटना पिछले दिन दिनों से बारिश तो नहीं हुई, लेकिन अब भी कई इलाकों में कमर भर पानी जमा है. घरों में कैद लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. इन सबके बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.
मौसम विभाग ने पटना, वैशाली, खगड़िया और बेगूसराय जिलों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की आशंका जतायी है. बिहार के तमाम रेलखंडों पर रेल परिचालन काफी प्रभावित हुआ है. समस्तीपुर-दरभंगा मार्ग पर रेलवे ट्रैक की जमीन धंसने के कारण ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. पटना में स्कूलों और अन्य शैक्षिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >