दुल्हिनबाजार : आहर में डूबने से अधेड़ मरा

दुल्हिनबाजार : सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के बड़की खड़मा गांव से बाहर आहर में डूबने एक अधेड़ की मौत हो गयी. बड़की खड़मा गांव निवासी लोहड़ी मोची का 45 वर्षीय पुत्र सुरेश मोची सोमवार की शाम बारिश थमने के बाद जानवरों के घास काटने गांव से बाहर आहर के पास गया था. अचानक उसका […]

दुल्हिनबाजार : सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के बड़की खड़मा गांव से बाहर आहर में डूबने एक अधेड़ की मौत हो गयी. बड़की खड़मा गांव निवासी लोहड़ी मोची का 45 वर्षीय पुत्र सुरेश मोची सोमवार की शाम बारिश थमने के बाद जानवरों के घास काटने गांव से बाहर आहर के पास गया था.
अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरे गहरे आहर में चला गया. आसपास मौजूद ग्रामीण उसे आहर के पानी से बाहर निकाला, लेकिन सुरेश मोची की मौत आहर में ही हो चुकी थी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुल्हिनबाजार पुलिस शव को कब्जे में ले लिया. दुल्हिनबाजार थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि अप्राकृतिक मौत (यूडी) की प्रथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >