बिहार में भारी बारिश को लेकर सुशील मोदी का ट्वीट, निशाने पर विपक्ष

पटना :बिहारके उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य के अधिकतर जिलों में लगातार बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. निचले शहरी इलाकों से लोगों को निकालने के लिए ट्रक-बस की व्यवस्था की गयी है. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलाधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक निर्देश भी दिये […]

पटना :बिहारके उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य के अधिकतर जिलों में लगातार बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. निचले शहरी इलाकों से लोगों को निकालने के लिए ट्रक-बस की व्यवस्था की गयी है. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलाधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक निर्देश भी दिये गये. धैर्य, परिश्रम और परस्पर सहयोग से हम प्राकृतिक आपदा के इस दौर को भी पार करेंगे.

सुशील मोदी ने आगे कहा कि प्राकृतिक चुनौतियों के समय जिन्हें राहत और बचाव के काम सहयोग की पेशकश करनी चाहिए थी, वे इस पर भी राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं. जब सरकार की आलोचना, बहस और सवाल करने के लिए विधानसभा का सत्र जैसा अवसर आता है, तब कोई अग्यातवास पर चला जाता है, कोई तीर्थयात्रा करता है, तो कोई सदन के बाहर तख्ती दिखाकर मीडिया में चेहरा चमकाता है. विरोध में बोलने वालों को पहले अवसर, तथ्य और भाषा का सही इस्तेमाल करना सीखना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >