पटना : कांग्रेस ने मजबूरी व बेचैनी में लालू से मिलाया था हाथ : सुशील मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 60 साल तक सत्ता की मलाई काटने वाली कांग्रेस मंडल आयोग की सिफारिशों का विरोध करने के कारण जब सत्ता से बाहर हो गयी, तब मजबूरी व बेचैनी में इसने लालू से हाथ मिला लिया था. तब इसके नेता ज्यादा सीटें पाने के लिए […]

पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 60 साल तक सत्ता की मलाई काटने वाली कांग्रेस मंडल आयोग की सिफारिशों का विरोध करने के कारण जब सत्ता से बाहर हो गयी, तब मजबूरी व बेचैनी में इसने लालू से हाथ मिला लिया था. तब इसके नेता ज्यादा सीटें पाने के लिए कथित कुर्बानी की दुहाई दे रहे हैं.
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए 1029 करोड़ की 182 परियोजनाओं की शुरुआत की, मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों के लिए 62 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बेड के शिशु गहन चिकित्सक युनिट का शिलान्यास हुआ व पटना मेट्रो के लिए 13,365 करोड़ की परियोजना के सहमति बनी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >