लाभुकों को एक करोड़ 42 लाख का भुगतान

बीहट : बीहट नगर परिषद वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना को गति प्रदान करने के लिए गुरुवार को बीहट नगर परिषद कार्यालय परिसर में एक शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर नगर विकास आवास विभाग के उपसचिव कुमार देवेंद्र प्रज्जवल मौजूद थे. उनके साथ कार्यपालक पदाधिकारी शिवांशु शिवेश, मुख्य पार्षद रजनीश कुमार, वार्ड […]

बीहट : बीहट नगर परिषद वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना को गति प्रदान करने के लिए गुरुवार को बीहट नगर परिषद कार्यालय परिसर में एक शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर नगर विकास आवास विभाग के उपसचिव कुमार देवेंद्र प्रज्जवल मौजूद थे. उनके साथ कार्यपालक पदाधिकारी शिवांशु शिवेश, मुख्य पार्षद रजनीश कुमार, वार्ड पार्षद नीलम देवी, सुधीर राय, गुड्डु साह,हरेराम पासवान के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नये एक सौ दो लाभुकों को कार्यादेश का वितरण किया गया.

वहीं पूर्व में आवास योजना के लिए दिये गये कार्यादेश के आलोक में 55 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि के रूप में 50 हजार रुपये, 98 लाभुकों को द्वितीय किस्त की राशि एक लाख रुपये, 53 लाभुकों को तीसरे किस्त की राशि के रूप में बीस हजार एवं चौथी किस्त के तहत 11 लाभुकों को तीस हजार उनके बैंक खाते में भेज दिया गया.कुल एक करोड़ बयालिस लाख रुपये की राशि का भुगतान किया गया. उप सचिव कुमार देवेंद्र प्रज्जवल ने लाभुकों संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अतिशीघ्र भवनों का निर्माण कार्य पूरा करें.
मुख्य पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि जो जितना जल्दी अपने घर बनायेंगे, उतनी ही जल्दी उनकी शेष राशि का भुगतान बैंक खाते के माध्यम से कर दिया जायेगा. उन्होंने विकास कार्यों में सकारात्मक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आवास, प्रकाश,जल-नल योजना, साफ-सफाई सभी काम सभी वार्डों में किये जा रहे हैं.
वहीं कार्यपालक पदाधिकारी शिवांशु शिवेश ने कहा कि जिनके खाते में राशि भेज दी गयी है वे अपने आवास के निर्माण में तेजी लायें. उन्होंने बिचौलियों से सावधान रहने की ताकीद करते हुए कहा कि कोई भी परेशानी हो तो लिखित सूचना कार्यालय को बेहिचक दें. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इसके पूर्व नगर विकास विभाग के उप सचिव का भव्य स्वागत बीहट नगर परिषद द्वारा बुके देकर किया गया.
100 शहरी फुटकर विक्रेताओं के बीच पहचानपत्र का िकया गया िवतरण
दीनदयाल अंत्योदय शहरी आजीविका मिशन के घटक एसयूएसभी के तहत नगर परिषद बीहट के कुल पांच सौ तीस चिह्नित शहरी फुटकर विक्रेताओं में से एक सौ फुटकर विक्रेताओं के बीच पहचान पत्र वितरण शिविर गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में लगाया गया. पहचान पत्र का वितरण मुख्य पार्षद रजनीश कुमार,कार्यपालक पदाधिकारी शिवांशु शिवेश एवं अन्य अतिथियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया.
इस मौके पर नगर मिशन प्रबंधक ऋचा कुमारी व संजय कुमार ने बताया कि इस पहचान पत्र के बिना वेंडिंग करना अवैध माना जायेगा. शेष पहचान पत्रों का वितरण सोमवार यानी 30 सितंबर को मध्य विद्यालय बीहट में किया जायेगा.नगर परिषद के इस कदम से वेंडरों के बीच खुशी देखी गयी.उन्होंने कहा कि देर से ही सही लेकिन उचित कदम उठाया गया .
इस अवसर पर नप कर्मचारी राजकुमार, अनुपम कुमार, मो नदीम, प्रेमशंकर, धनंजय झा, प्रवीण कुमार, संदीप कुमार शर्मा, फुटकर दुकानदार रंजीत पोद्दार,संजय सिंह,असगर अली, संजुर आलम,हारून खातून,रियाज़ अली, रोहित कुमार विजय कुमार ,आशा खातून, राजो देवी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >