पटना : समाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र की गड़बड़ी दूर करने के दिये निर्देश

पटना : आठवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में प्रिंटिंग संबंधी अशुद्धि के निराकरण के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व विद्यालय अवर निरीक्षकों को बुधवार को निर्देश जारी किया गया. जिस विद्यालय में प्रश्न संख्या 4 की पुनरावृति हुई है वहां ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न […]

पटना : आठवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में प्रिंटिंग संबंधी अशुद्धि के निराकरण के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व विद्यालय अवर निरीक्षकों को बुधवार को निर्देश जारी किया गया. जिस विद्यालय में प्रश्न संख्या 4 की पुनरावृति हुई है वहां ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न संख्या 5 और जहां प्रश्न संख्या 5 की पुनरावृति हुई है वहां ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न संख्या 4 लिखकर मूल्यांकन का निर्देश है.
विदित हो कि प्रश्न संख्या 4 के लिए 16 अंक निर्धारित है, जबकि प्रश्न संख्या 5 के लिए 10 अंक निर्धारित है. निर्देश में यह भी कहा गया है प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका के निर्देश संख्या 3 के आधार पर अतिरिक्त पन्ना जोड़ा जा सकता है. प्रश्न से संबंधित कोई दिक्कत हो तो अपने प्रखंड के बीआरपी एवं सीआरसीसी से संपर्क करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >