एसटीइटी : जाति कॉलम में 27 तक त्रुटि में करा सकेंगे सुधार

फॉर्म भरने की प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गयी पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित किये जाने वाले माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) 2019 एवं शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक योग्यता परीक्षा 2019 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गयी. समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा […]

फॉर्म भरने की प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गयी
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित किये जाने वाले माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) 2019 एवं शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक योग्यता परीक्षा 2019 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गयी. समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इन दोनों परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के क्रम में यदि किसी विद्यार्थी द्वारा केवल जाति कोटि कॉलम में किसी प्रकार की त्रुटि की गयी है, तो ऐसे परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा फॉर्म में जाति कोटि में 27 से 28 सितंबर तक संशोधन किया जा सकता है.
संबंधित विद्यार्थी अपने यूजर आइडी एवं पासवर्ड के माध्यम से निर्धारित अवधि में अपने जाति कोटि में सुधार कर सकते हैं. इसी क्रम में यदि जाति कोटि सुधार के क्रम में संशोधित जाति कोटि के लिए परीक्षा शुल्क की राशि नहीं जमा किया गया हो, तो विद्यार्थी द्वारा परीक्षा शुल्क की निर्धारित राशि जमा करने के बाद ही जाति कोटि में सुधार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >