पटना चिड़ियाघर में 16 अक्तूबर को होगा फोरेस्ट गार्ड का पीइटी

पटना : पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षी (फोरेस्ट गार्ड ) के 902 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिये 16 अक्टूबर को शारीरिक परीक्षक दक्षता परीक्षा (पीइटी) ली जायेगी. इसमें 1804 अभ्यर्थी शामिल होंगे. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही बहाली) के अध्यक्ष केएस द्विवेदी की सूचना के अनुसार संजय गांधी जैविक उद्यान में आयोजित […]

पटना : पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षी (फोरेस्ट गार्ड ) के 902 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिये 16 अक्टूबर को शारीरिक परीक्षक दक्षता परीक्षा (पीइटी) ली जायेगी. इसमें 1804 अभ्यर्थी शामिल होंगे. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही बहाली) के अध्यक्ष केएस द्विवेदी की सूचना के अनुसार संजय गांधी जैविक उद्यान में आयोजित की जायेगी. बीस सितंबर दोपहर 12 बजे से पर्षद की वेबसाइट पर पीइटी के लिये प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जा सकेंगे.
जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड नहीं हुआ होगा उनको 14 एवं 15 अक्टूबर को पर्षद कार्यालय से डुप्लीकेट प्रवेश पत्र दिया जायेगा. वनरक्षी की सीधी भर्ती के लिये चयन पर्षद ने एक जनवरी, 19 को विज्ञापन जारी किया था. इसके लिये करीब तीन लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. 16 जून को लिखित परीक्षा हुई थी. इसमें सफल 1804 सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा अक्टूबर में होगी. इसमें महिलाओं को चार घंटे में 14 किमी और पुरुषों को 25 किमी पैदल चलना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >