मॉब लिचिंग : भीड़ में मौजूद हर व्यक्ति के खिलाफ होगी कार्रवाई

मॉब लिचिंग में 4348 लोगों के खिलाफ केस पटना : भीड़ की हिंसा (मॉब लिचिंग) पर काबू पाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने ‘थ्री लेयर’ एक्शन प्लान बनाया है. पूरे बिहार में इस साल जुलाई से अब तक 39 घटनाएं हुई हैं. भीड़ ने 14 लोगों को मार डाला और 45 को घायल कर दिया. […]

मॉब लिचिंग में 4348 लोगों के खिलाफ केस
पटना : भीड़ की हिंसा (मॉब लिचिंग) पर काबू पाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने ‘थ्री लेयर’ एक्शन प्लान बनाया है. पूरे बिहार में इस साल जुलाई से अब तक 39 घटनाएं हुई हैं. भीड़ ने 14 लोगों को मार डाला और 45 को घायल कर दिया. पुलिस ने इसमें 348 नामजद व 4000 अज्ञात लोगों पर केस किया है.
टॉस्क मॉब लिचिंग में शामिल हर व्यक्ति की पहचान को मीडिया की रिपोर्ट, वीडियो क्लिपिंग की मदद ली जा रही है. प्रायटी पर ट्रायल होगा. टॉस्क फोर्स का गठन कर कार्रवाई की जा रही है. यह जानकारी एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार व एडीजी सीआइडी ने मंगलवार को संयुक्त रूप प्रेस काॅन्फ्रेंस में दी. एडीजी मुख्यालय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि लिंचिंग के नाम पर लोग कानून हाथ में न लें. बच्चा चोरी की राज्य में कोई घटना नहीं हुई है.
कोरी अफवाह पर हिंसा नहीं करें. मॉब लिचिंग में जाने-अंजाने जो भी शामिल होगा, भले ही वह दर्शक बनकर खड़ा हो उसका नाम गुंडा सूची में शामिल कर दिया जायेगा. एडीजी सीआइडी विनय कुमार ने कहा कि सभी मामलों की जांच पुलिस मुख्यालय की निगरानी में की जा रही है. वहीं, पटना विवि की घटना के बाद उसके गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे. छात्रावास में रहने वालों , विवि प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच बैठक करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >