पटना जीपीओ घोटाले से जुड़े दस्तावेज कंट्रोल रूम में सील

पटना : पटना जीपीओ के लगभग 4.50 करोड़ रुपये के घोटाले की सर्किल स्तर पर जांच प्रक्रिया सोमवार को बंद कर दी गयी. लगभग डेढ़ माह चली घोटाले की जांच से जुड़ी दस्तावेजों को सील कर आज कंट्रोल रूप में रख कर सील कर दिया गया. इस संबंध में पटना जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर राजदेव […]

पटना : पटना जीपीओ के लगभग 4.50 करोड़ रुपये के घोटाले की सर्किल स्तर पर जांच प्रक्रिया सोमवार को बंद कर दी गयी. लगभग डेढ़ माह चली घोटाले की जांच से जुड़ी दस्तावेजों को सील कर आज कंट्रोल रूप में रख कर सील कर दिया गया.
इस संबंध में पटना जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर राजदेव प्रसाद ने कुछ भी प्रतिक्रिया देने से साफ इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया समाप्त हो गयी है. वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घोटाले में सुनील कुमार का भी नाम सामने आया है. लेकिन, अधिकारी इसकी पुष्टि करने से इन्कार कर रहे हैं. अधिकारी के अनुसार कइयाें से पूछताछ हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >