बिहार में एनडीए के "कप्तान" पर जारी सियासी घमासान के बीच दिल्ली में गिरिराज सिंह ने मिले संजय पासवान

नयी दिल्ली/पटना : बिहार में सीएम पद को लेकर एनडीए में जारी सियासी बयानबाजी के बीच बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से दिल्ली में मुलाकात की है. बिहार भाजपा के इन दोनों प्रमुख नेताओं की मुलाकात को लेकर सूबे में सियासी चर्चाएं तेज हो गयी है. संजय पासवान ने […]

नयी दिल्ली/पटना : बिहार में सीएम पद को लेकर एनडीए में जारी सियासी बयानबाजी के बीच बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से दिल्ली में मुलाकात की है. बिहार भाजपा के इन दोनों प्रमुख नेताओं की मुलाकात को लेकर सूबे में सियासी चर्चाएं तेज हो गयी है. संजय पासवान ने गिरिराज सिंह के साथ मुलाकात की तस्वीर को ट्विटर पर भी शेयर किया है.

उल्लेखनीय है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बजाय भाजपा से होने के पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय पासवान के जोर देने पर राज्य में सियासत गरमा गयी है. मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार का यह तीसरा कार्यकाल है. भाजपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) संजय पासवान ने बीते दिनों इस बात पर जोर देने की कोशिश की कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष (नीतीश कुमार) के प्रति उनके मन में असम्मान की भावना नहीं है. लेकिन, इस बात का जिक्र किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही राजग के सभी घटक दलों को वोट मिले थे.

संजय पासवान ने सोमवार को कहा था कि लगातार तीन कार्यकाल तक हम (भगवा दल) नीतीश कुमार के लिए खड़े रहे. समय आ गया है कि वह बदले में भाजपा को एक मौका दें. लोकसभा चुनाव से साबित हो गया है कि उन्हें भी वोट पाने के लिए नरेंद्र मोदी की जरूरत है. यह पूछे जाने पर कि वह भाजपा से किसे मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहेंगे, पासवान ने कहा कि यह (उपमुख्यमंत्री) सुशील कुमार मोदी, (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री) नित्यानंद राय हो सकते हैं या भाजपा नेतृत्व जिन्हें उपयुक्त समझे.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लंबे समय तक राज्य की सेवा कर चुके हैं. वह अब केंद्र जा सकते हैं और बिहार की राजनीति को जदयू की दूसरी पंक्ति के नेताओं के लिए छोड़ सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘यह मेरी निजी राय है.’ जिसके बाद जदयू नेताओं ने पासवान के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >