AK 47 लहराने का वायरल हुए वीडियो मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

पटना : मोकामा के निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दुश्मन विवेका पहलवान के भतीजे सहित दो लोगों को पुलिस ने सोमवार की देर रात मोकामा से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि विवेका पहलवान के गुर्गे चंदन और विक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था. इसमें एके 47 […]

पटना : मोकामा के निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दुश्मन विवेका पहलवान के भतीजे सहित दो लोगों को पुलिस ने सोमवार की देर रात मोकामा से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि विवेका पहलवान के गुर्गे चंदन और विक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था. इसमें एके 47 लेकर लहराया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने विवेका पहलवान के घर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. हालांकि, उससमय दोनों फरार हो गये थे.

क्या था वायरल वीडियो में?

बिहार में एक युवक द्वारा दोनों हाथों में एके 47 लहराने का एक वीडियो पिछले महीने तेजी से वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में दिख रहा युवक मोकामा विधायक अनंत सिंह के दुश्मन विवेका पहलवान का भतीजा बताया गया. वीडियो को कब और कहां शूट किया गया, इस संबंध में सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है. एके 47 लहराने का वीडियो सामने आने के बाद से पुलिस महकमे में खलबली मच गयी थी. वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि काले रंग की शर्ट पहने एक युवक अपने हाथ में एके 47 लिये हुए है. बंद कमरों में लाल रंग के बेड सामने खड़े युवक कभी राइफल को देख रहा है, तो कभी फायरिंग की पोजिशन में हंस रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >