वीनू मांकड़ के पहले दौर का हुआ ट्रायल

पटना : वीनू मांकड़ एक दिवसीय अंडर-19 के लिए चल रहे पहले दौर का तीन दिवसीय ट्रायल समाप्त हो गया. जूनियर चयन समिति के चेयरमैन अनंत प्रकाश ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के ट्रायल की रिपोर्ट आ गयी है. समीक्षा के बाद एक दो दिनों में ट्रायल मैच के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी की […]

पटना : वीनू मांकड़ एक दिवसीय अंडर-19 के लिए चल रहे पहले दौर का तीन दिवसीय ट्रायल समाप्त हो गया. जूनियर चयन समिति के चेयरमैन अनंत प्रकाश ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के ट्रायल की रिपोर्ट आ गयी है. समीक्षा के बाद एक दो दिनों में ट्रायल मैच के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी की जायेगी.

ट्रायल के अंतिम दिन सभी खिलाड़ियों को जगजीवन स्टेडियम में सेंटर विकेट पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी करायी गयी. कुछ बचे हुए खिलाड़ियों का फिजिकल भी कराया गया. ट्रायल में जूनियर चयन समिति के सदस्य सूरज नारायण लाल, राजीव रंजन, ट्रेनर विशाल सिंह और फिजियो डॉ हेमेंदु भी शामिल थे. रंजीत बादल साह ने तीनों दिन खिलाड़ियों और चयन समिति के बीच समन्वयक की भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >