पोषण अभियान में मिले सम्मान के बाद बढ़ गयी जिम्मेदारी

पटना : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में पोषण सेमिनार का आयोजन हुआ. सेमिनार को संबोधित करते हुए डीएम कुमार रवि ने कहा कि 2018-19 पटना में जिला को राष्ट्रीय पोषण अभियान में सर्वश्रेष्ठ जिला का पुरस्कार मिला. पुरस्कार के बाद इस वर्ष हमारी जिम्मेदारी बढ़ी है. विभिन्न विभागों के समन्वय […]

पटना : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में पोषण सेमिनार का आयोजन हुआ. सेमिनार को संबोधित करते हुए डीएम कुमार रवि ने कहा कि 2018-19 पटना में जिला को राष्ट्रीय पोषण अभियान में सर्वश्रेष्ठ जिला का पुरस्कार मिला. पुरस्कार के बाद इस वर्ष हमारी जिम्मेदारी बढ़ी है.

विभिन्न विभागों के समन्वय से निर्धारित समय-सीमा के अंदर हमें बच्चों में अल्प वजन, नाटापन एवं दुबलापन के दर में कमी लाना है. उन्होंने कहा कि बच्चों के कुपोषण दर में प्रति वर्ष दो प्रतिशत एवं किशोरी व महिलाओं के एनीमिया दर में प्रति वर्ष तीन प्रतिशत की कमी लाने का संयुक्त प्रयास किया जाना है.
इसके लिए सभी विभाग पोषण से संबंधित समुदाय आधारित गतिविधि कार्यक्रमों का आयोजन करें. पोषण सेमिनार में मुख्य रूप से पंचायती राज, पीएचइडी, जीविका, आदि के पदाधिकारियों के माध्यम से कुपोषण को जड़ से समाप्त करने की उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी. इसमें एनीमिया की रोकथाम, डायरिया से बचाव, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, पौष्टिक आहार पर चर्चा हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >