पटना : संजय सिंह बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

पटना : पटना हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता संजय सिंह को भारी मतों से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार झा को पराजित किया. जबकि सचिव पद पर मुकेश कांत ने अंशय बहादुर माथुर को हराया. रिटर्निंग ऑफिसर देवेंद्र प्रसाद सिन्हा ने चुनाव […]

पटना : पटना हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता संजय सिंह को भारी मतों से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार झा को पराजित किया. जबकि सचिव पद पर मुकेश कांत ने अंशय बहादुर माथुर को हराया. रिटर्निंग ऑफिसर देवेंद्र प्रसाद सिन्हा ने चुनाव परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि राज नंदन प्रसाद, उपाध्यक्ष, पतांजलि ऋषि संयुक्त सचिव,आदित्य प्रकाश सहाय, कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए.
कार्यकारिणी के लिए अभिमन्यु वत्स, अपूर्व हर्ष, अपूर्व कुमार, नीरज कुमार, संजीत कुमार सिंह तथा श्रीराम कृष्ण को विजयी घोषित किये गये. मतगणना का काम देर शाम तक चलता रहा. चुनाव परिणाम आने के बाद सभी विजयी उम्मीदवारों ने एक दूसरे को बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >