पटना : अर्थव्यवस्था में तेजी के लिए हुई राहत पैकेज की घोषणा : सुशील मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए 32 सूत्री राहत पैकेज की घोषणा की है. साथ ही 10 छोटे बैंकों के विलय की पहल से लेंडिंग कैपिसिटी बढ़ाने जैसे जो चौतरफा उपाय किये हैं. इसका असर अगली तिमाही में महसूस […]

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए 32 सूत्री राहत पैकेज की घोषणा की है.
साथ ही 10 छोटे बैंकों के विलय की पहल से लेंडिंग कैपिसिटी बढ़ाने जैसे जो चौतरफा उपाय किये हैं. इसका असर अगली तिमाही में महसूस होगा. वैसे तो हर साल सावन-भादो में मंदी रहती है, लेकिन इस बार मंदी का ज्यादा शोर मचा कर कुछ लोग चुनावी पराजय की खीझ उतार रहे हैं. बिहार में मंदी का खास असर नहीं है, इसलिए वाहनों की बिक्री नहीं घटी है. केंद्र सरकार जल्द ही तीसरा पैकेज घोषित करने वाली है.
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि बिहार पहला राज्य है, जिसने एक देश-एक कर की कल्पना साकार करने वाले पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रतिमा लगाने और उनकी जयंती पर हर साल राजकीय समारोह आयोजित करने का फैसला किया है. बिहार को 15 साल के कुशासन से मुक्ति दिलाने वाले भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार का बनना और इसका टिकाऊ होना राज्य के लिए अरुण जेटली का ऐसा राजनीतिक योगदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >