टीकाकरण को लेकर कई भ्रांतियां, इनसे बचें : डॉ विनायक

पटना : आजकल पेनलेस टीकाकरण का भी चलन बढ़ा है, लेकिन यह ध्यान देना चाहिए कि पेनलेस इंजेक्शन लगाने में कोई हर्जा नहीं है. इसका नुकसान भी नहीं है. लेकिन, टीकाकरण के बाद बुखार आने की आशंका रहती है. ऐसी स्थिति में टीकाकरण के बाद बच्चे को बालरोग विशेषज्ञ को दिखाएं. सलाह पर पैरासिटामॉल की […]

पटना : आजकल पेनलेस टीकाकरण का भी चलन बढ़ा है, लेकिन यह ध्यान देना चाहिए कि पेनलेस इंजेक्शन लगाने में कोई हर्जा नहीं है. इसका नुकसान भी नहीं है. लेकिन, टीकाकरण के बाद बुखार आने की आशंका रहती है. ऐसी स्थिति में टीकाकरण के बाद बच्चे को बालरोग विशेषज्ञ को दिखाएं. सलाह पर पैरासिटामॉल की डोज दें. बहरहाल यह सलाह देनी चाहिए कि बच्चे को साधारण टीका लगवाएं जिसमें बहुत थोड़ा ही दर्द होता है.

यह जानकारी शहरी स्वास्थ्य केंद्र के कुल 40 डॉक्टरों और 86 स्टाफ नर्सों को प्रशिक्षण में दी गयी. पीएंडएम मॉल में स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एसके विनायक ने बताया कि बच्चों के टीकाकरण के बारे में अब भी लोगों के जेहन में कई भ्रांतियां हैं, जबकि यह बच्चों के लिए बेहद जरूरी है. टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाता है.
इसके साथ छोटी-छोटी जानकारियां भी बच्चे की देखभाल में मददगार होती हैं. कार्यक्रम में शहरी पीएचसी में नये प्रतिनियुक्त हुए 12 डॉक्टरों को भी विशेष ट्रेनिंग दी गयी. वैक्सीनेशन के साथ ही वैक्सीनेशन शिड्यूल की जानकारी देते हुए उन्हें यह बताया गया कि चार सितंबर के कार्यक्रम में भी प्रशिक्षण दिया जायेगा. मौके पर जिला स्वास्थ्य कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >