बदलेगा मौसम मिलेगी राहत

पटना : दो तीन दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से अब राहत मिलने की संभावना है. राज्य भर में अगले एक सप्ताह तक मौसम बादलों वाला रहेगा. साथ ही पटना सहित कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों […]

पटना : दो तीन दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से अब राहत मिलने की संभावना है. राज्य भर में अगले एक सप्ताह तक मौसम बादलों वाला रहेगा. साथ ही पटना सहित कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक दोपहर बाद मौसम में बदलाव अायेगा.

जानकारी के अनुसार देश में अभी मॉनसूनी ट्रफ लाइन राजस्थान के जयपुर व आसपास शहरों से गुजर रही है. इस कारण राज्य में फिलहाल भारी बारिश की उम्मीद नहीं है. वहीं शनिवार को पटना सहित राज्य के कई शहरों का अधिकतम तापमान काफी बढ़ गया था. पटना का अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गया का अधिकतम तापमान 34.7 व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >