सुरक्षा पर सायंस कॉलेज में छात्रों ने किया हंगामा

पटना : सायंस कॉलेज में छात्रों ने सुरक्षा की मांग को लेकर एक बार फिर जम कर हंगामा किया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारे लगाये. छात्रों का कहना था कि कॉलेज छात्रों के लिए है, लेकिन बाहरी असामाजिक तत्व कॉलेज में प्रवेश कर जाते हैं और कॉलेज के छात्रों के साथ मारपीट करते हैं. […]

पटना : सायंस कॉलेज में छात्रों ने सुरक्षा की मांग को लेकर एक बार फिर जम कर हंगामा किया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारे लगाये. छात्रों का कहना था कि कॉलेज छात्रों के लिए है, लेकिन बाहरी असामाजिक तत्व कॉलेज में प्रवेश कर जाते हैं और कॉलेज के छात्रों के साथ मारपीट करते हैं. इसके अलावा छात्राओं से भी छेड़छाड़ होती है. न तो कॉलेज प्रशासन कुछ करता है और न ही पुलिस.

कॉलेज में सिक्योरिटी के नाम पर कुछ भी नहीं है. दूसरे कॉलेजों में कैंटीन नहीं है, तो इस बहाने छात्र यहां आकर मनमानी करते हैं और मारपीट करते हैं. इस पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो केसी सिन्हा ने उनकी मांगों पर जल्द ही विचार कर कोई ठोस निर्णय लेने की बात कही है.
कॉलेज में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, आइकार्ड से इंट्री होगी :
सायंस कॉलेज में छात्रों के हंगामे के बाद सभी शिक्षकों के साथ प्राचार्य ने सुरक्षा को लेकर एक बैठक की. कॉलेज के प्राचार्य प्रो केसी सिन्हा ने बताया कि कॉलेज में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे ताकि बदमाशी करने वालों को डिटेक्ट कर उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >