पटना : रामजयपाल नगर आवासीय कॉलोनी में वाटर बॉटलिंग व रिफिलिंग प्लांट, जल स्तर गिरा

करीब 50 से अधिक बोरिंग हुईं फेल, पीड़ितों ने प्रदूषण नियंत्रण पर्षद कार्यालय में की शिकायत पटना : बेली रोड स्थित रामजयपाल नगर की मीनाक्षी सोसाइटी के आस पास का जल स्तर काफी नीचे चला गया है. इतना ही नहीं, आसपास के करीब 50 घरों को बोरिंग भी फेल कर गयी है. स्थानीय लोग इसकी […]

करीब 50 से अधिक बोरिंग हुईं फेल, पीड़ितों ने प्रदूषण नियंत्रण पर्षद कार्यालय में की शिकायत
पटना : बेली रोड स्थित रामजयपाल नगर की मीनाक्षी सोसाइटी के आस पास का जल स्तर काफी नीचे चला गया है. इतना ही नहीं, आसपास के करीब 50 घरों को बोरिंग भी फेल कर गयी है.
स्थानीय लोग इसकी वजह वहां पर लगाये गये वाटर बॉटलिंग व रिफिलिंग प्लॉट को बता रहे हैं. पीड़ितों ने इसको लेकर बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से लिखित शिकायत की है, बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही.
स्थानीय नागेंद्र राय व रिपुंजय कश्यप बबलू ने बताया कि दानापुर नगर परिषद क्षेत्र में आने वाली मीनाक्षी सोसाइटी पूर्णतया आवासीय
कॉलोनी है. इसके बावजूद यहां पर काफी समय से वाटर बॉटलिंग व रिफलिंग प्लांट चलाया जा रहा है.
आवासीय इलाके में ऐसा प्लांट चलाने की अनुमति मिलने को लेकर भी सवाल खड़े किये गये. उन्होंने बताया कि शुरुआत दौर में स्थानीय निवासियों ने अनदेखी की, लेकिन धीरे-धीरे जलस्तर गिरने की वजह से निवासियों में लगातार आक्रोश बढ़ता चला जा रहा है. इसी मुहल्ले में रहने वाली भारतीय प्रशासनिक सेवा की एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इसको लेकर प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष से बात की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >