पर्यावरण एवं जल संरक्षण के िलए जागरूकता जरूरी

पटना : आम लोगों को पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए शहर में एक पदयात्रा निकाली गयी. इसमें अधिकारी से लेकर आम लोगों ने तक ने शिरकत की और पर्यावरण जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया. आम लोगों को पानी बचाने और पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए पौधारोपण करने के […]

पटना : आम लोगों को पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए शहर में एक पदयात्रा निकाली गयी. इसमें अधिकारी से लेकर आम लोगों ने तक ने शिरकत की और पर्यावरण जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया. आम लोगों को पानी बचाने और पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान सभी अधिकारियों और उपस्थित आम लोगों ने पौधा लगाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया.
शहर के कंकड़बाग से गांधी मैदान तक निकाली गयी इस पदयात्रा में पटन जोन के आइजी सुनील कुमार, पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार, बीडी इवनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार, साहित्यकार लक्ष्मीकांत सिंह, डॉ. डीएन शर्मा, डॉ. राजीव कुमार, रामानंद प्रसाद शाही, राजेश कुमार, बिलास कुमार, रवि कुमार समेत अन्य शामिल थे. इस पदयात्रा का आयोजन गौतम बुद्धा ग्रामीण विकास फाउंडेशन की तरफ से किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >