राहुल का ट्वीट, बिहार समेत 4 राज्यों में बाढ़ की हालत गंभीर, पीड़ितों की मदद को आगे आएं कांग्रेस कार्यकर्ता

नयी दिल्ली : देश में कई हिस्सों में आयी बाढ़ के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं.राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘केरल, कर्नाटक, असम और बिहार में बाढ़ की हालत गंभीर है. लाखों लोग फंसे हैं या […]

नयी दिल्ली : देश में कई हिस्सों में आयी बाढ़ के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं.राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘केरल, कर्नाटक, असम और बिहार में बाढ़ की हालत गंभीर है. लाखों लोग फंसे हैं या विस्थापित हो चुके हैं.”

राहुल गांधीने कहा, ‘‘मैं बाढ़ प्रभावित राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जो भी कर सकते हैं वो करें.” राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं प्रार्थना करता हूं कि बाढ़ का पानी जल्द कम हो.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >