पटना : मनरेगा कर्मियों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका, जानिए क्या थीं इनकी मांगें

गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से निकाला था राजभवन मार्च पटना : मनरेगा मजदूर विकास संगठन द्वारा अपनी मांगों को लेकर बुधवार को गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से राजभवन मार्च निकाला गया. प्रदर्शनकारियों ने जेपी गोलंबर पर लगे बैरिकेडिंग व सुरक्षा को पार कर डाकबंगला चौराहा की ओर जाने का प्रयास किया. लेकिन, पुलिस […]

गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से निकाला था राजभवन मार्च
पटना : मनरेगा मजदूर विकास संगठन द्वारा अपनी मांगों को लेकर बुधवार को गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से राजभवन मार्च निकाला गया. प्रदर्शनकारियों ने जेपी गोलंबर पर लगे बैरिकेडिंग व सुरक्षा को पार कर डाकबंगला चौराहा की ओर जाने का प्रयास किया. लेकिन, पुलिस टीम ने मौर्या होटल के सामने ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया. इस दौरान लगभग एक घंटे तक पुलिसकर्मी व प्रदर्शनकारी आमने-सामने रहे.
बीच-बीच में कई बार काफी धक्का-मुक्की भी हुई. इसी बीच किसी ने पथराव भी कर दिया. इसके बाद पुलिस ने वाटर केनन का इस्तेमाल कर पानी की बौछार की और आंशिक बल का प्रयोग कर खदेड़ दिया. इसके कारण गांधी मैदान इलाके में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. स्टेशन से गांधी मैदान जाने के रास्ते बंद हो गये थे और इसका प्रभाव छज्जूबाग, एक्जीबिशन रोड आदि इलाकों में पड़ा.
एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहा एक फ्लैंक, जेपी गोलंबर पर मची रही अफरा-तफरी
राज्य भर से आये मनरेगा कर्मियों के प्रदर्शन के कारण बुधवार को गांधी मैदान यातायात थाना और जेपी गोलंबर मार्ग सड़क का एक फ्लैंक बंद रहा. दिन के 12 बजे से लेकर एक बजे तक सिर्फ एक फ्लैंक से यातायात परिचालन होने के कारण आम लोगों को परेशानी हुई. रामगुलाम चौक के आगे जेपी गोलंबर की तरफ कई बार अफरातफरी मची रही.
क्या थीं मांगें
कृषि हित में मनरेगा मजदूरों को किसान के साथ जोड़ें
वर्ष में 250 दिन काम मिले
मजदूरी 177 से बढ़ा कर 350 रुपये हो, सब्सिडी खाते में जमा हो
साप्ताहिक भुगतान लागू हो
मनरेगा मजदूरों की बकाया राशि का भुगतान शीघ्र हो
मशीन के उपयोग पर रोक लगे
मजदूरों का बीमा कराएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >