दो-तीन दिनों में निकलेगा टेंडर
इलेक्ट्रिक बसों के अध्ययन के लिए कोलकाता गयी परिवहन विभाग की टीम
पटना : अगले महीने पटना में सीएनजी बस सेवा शुरू होगी. पहले इसे एक बस में लगा कर लांच करने की तैयारी चल रही है, जिसके लिए परिवहन निगम स्थानीय तकनीशियनों की मदद लेगा. परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि अगस्त के अंत तक इसे शुरू कर दिया जायेगा. बड़ी संख्या में डीजल चालित बसों को सीएनजी किट लगा कर सीएनजी चालित बसों में रूपांतरित करने के लिए बीएसआरटीसी अगले दो-तीन दिनों में टेंडर निकालेगा. सितंबर तक इस काम को पूरा कर लिया जायेगा और पटना की सड़कों पर 21सीएनजी बसें दौड़नें लगेगी.
दोबारा निकाला गया 10 नयी सीएनजी बसों को खरीदने का टेंडर : पथ परिवहन निगम ने 10 नयी सीएनजी बसें खरीदने के लिए पिछले महीने टेंडर निकाला था. लेकिन सिंगल टेंडर आने के कारण पहले प्रयास में इसे पूरा नहीं किया जा सका. दाेबारा टेंडर निकाला गया है, जिसमें 15 दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया है. टेंडर पूरा होने के बाद भी इन बसों की आपूर्ति होने में दो-तीन महीने का समय लगेगा और दिसंबर तक ये पटना की सड़कों पर आयेंगी. इनके शामिल होने के बाद सीएनजी बसों की संख्या 31 हो जायेगी.
पटना : इलेक्ट्रिक बसों के अध्ययन के लिए परिवहन विभाग की दो सदस्यीय टीम सोमवार को कोलकाता रवाना हुयी. यह टीम कोलकाता में नगर बस सेवा में इलेक्ट्रिक बसों के इस्तेमाल का अध्ययन करेगी. चार महीने पहले पश्चिम बंगाल में इलेक्ट्रिक बसों का नगर सेवा के लिए इस्तेमाल शुरू हुआ है
