बाढ़ : प्रेमिका की हत्या की सुपारी देने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

बाढ़ : प्रेमिका से मन भर जाने के बाद उसकी हत्या करवाने के लिए सुपारी किलर से सौदा तय करने वाले बाढ़ थाने के गोला रोड निवासी व्यवसायी संजीव कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना को रविवार की दोपहर बाढ़ पुलिस ने संजीव को गिरफ्तार कर बेगूसराय पुलिस के हवाले कर दिया. बेगूसराय इलाके में प्रेमिका को […]

बाढ़ : प्रेमिका से मन भर जाने के बाद उसकी हत्या करवाने के लिए सुपारी किलर से सौदा तय करने वाले बाढ़ थाने के गोला रोड निवासी व्यवसायी संजीव कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना को रविवार की दोपहर बाढ़ पुलिस ने संजीव को गिरफ्तार कर बेगूसराय पुलिस के हवाले कर दिया. बेगूसराय इलाके में प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए मुन्ना ने सुपारी किलर को राशि मुहैया करायी थी तभी पुलिस को इसकी भनक लग गयी और बेगूसराय पुलिस ने चार अपराधियों को काफी हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.
उसके द्वारा दिये गये बयान के आधार पर पुलिस पहुंची और मुन्ना को गिरफ्तार कर बेगूसराय पुलिस को सौंप दिया. बेगूसराय पुलिस उसे अपने साथ ले गयी है और अनुसंधान जारी है. पुलिस ने बताया कि सुपारी किलर को बाढ़ के आैर लोगों की हत्या करने की भी योजना बना रहे थे, जिसकी भनक बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार को भी मिल गयी थी. पुलिस सुपारी किलर को पकड़ने के लिए लगातार बेगूसराय पुलिस के संपर्क में रहते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा चुकी थी. बाढ़ पुलिस को पता चला कि बेगूसराय पुलिस द्वारा सुपारी किलर को पकड़ लिया गया है और उसके पास से काफी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >