पटना सिटी : डिवाइडर से टकरायी बाइक, दो की मौत

पटना सिटी : बाइपास थाने के रानीपुर पजावा के पास बुधवार की देर रात तेज रफ्तार एक बाइक डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे उस पर सवार चार युवकों में से दो की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप में घायल हो गये. घायलों को पुलिस एनएमसीएच ले गयी, जहां गंभीर हालत को देखते […]

पटना सिटी : बाइपास थाने के रानीपुर पजावा के पास बुधवार की देर रात तेज रफ्तार एक बाइक डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे उस पर सवार चार युवकों में से दो की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप में घायल हो गये. घायलों को पुलिस एनएमसीएच ले गयी, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. बाइपास थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घायलों में एक की पहचान कंकड़बाग निवासी अनिल पासवान के 18 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई.
थानाध्यक्ष के अनुसार मामला यातायात पुलिस को सौंप दिया गया है. यातायात थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि मृत दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा गया है. बाइक पर सवार चारों युवकों की उम्र 17 से 20 साल के बीच की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >