पटना सिटी : बूथ स्तर पर चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान

पटना सिटी : पथ निर्माण मंत्री सह पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव ने कहा कि समाज के हर जाति व वर्ग को लेकर बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाये. कार्यकर्ता घर- घर जाकर युवा, किसान, मजदूर व महिलाओं को सदस्य बनाएं ताकि 25 फीसदी नये सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा हो सके. मंत्री रविवार […]

पटना सिटी : पथ निर्माण मंत्री सह पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव ने कहा कि समाज के हर जाति व वर्ग को लेकर बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाये. कार्यकर्ता घर- घर जाकर युवा, किसान, मजदूर व महिलाओं को सदस्य बनाएं ताकि 25 फीसदी नये सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा हो सके.
मंत्री रविवार को खाजेकलां सामुदायिक भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में विश्वनाथ भगत,किरण शंकर, रूप नारायण मेहता, चरण सिंह, विनय केसरी, राजेश साह, दिनेश पटेल, अजीत चंद्रवंशी, सुजीत कुशवाहा, सुरेश सिंह पटेल, मनीष कुमार, किशोरी प्रसाद, नितेंद्र अवस्थी, कांति केसरी, सीता सिन्हा, राजू जायसवाल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >