पटना : एलजेपी सांसद रामचंद्र पासवान का पार्थिव शरीर आज दिल्ली से पटना पहुंचा. पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने पर वहां उन्हें श्रद्धांजली दी गयी. अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली से एलजेपी के मुखिया रामविलास पासवान, उनके छोटे भाई पशुपति पारस, बेटे चिराग पासवान समेत परिवार के सदस्य भी पटना आये. इस मौके पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे.पटना पहुंचने पर रामचंद्र पासवान के पार्थिव शरीर को राजधानी स्थित एक, व्हीलर रोड स्थित एलजेपी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. शाम चार बजे राजकीय सम्मान के साथ पटना में अंतिम संस्कार किया जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एलजेपी सांसद रामचंद्र पासवान के असामयिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराये जाने की घोषणा की है.
LJP कार्यालय में रखा गया रामचंद्र पासवान का पार्थिव शरीर, पहुंचे कई राजनेता, रामविलास पासवान बोले...
पटना : एलजेपी सांसद रामचंद्र पासवान का पार्थिव शरीर आज दिल्ली से पटना पहुंचा. पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने पर वहां उन्हें श्रद्धांजली दी गयी. अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली से एलजेपी के मुखिया रामविलास पासवान, उनके छोटे भाई पशुपति पारस, बेटे चिराग पासवान समेत परिवार के सदस्य भी पटना आये. इस मौके पर भारी संख्या […]
