पटना : बिहार के रिटायर्ड डीजीपी केएस द्विवेदी केंद्रीय चयन पर्षद (सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड आॅफ कांस्टेबल) के अध्यक्ष बनाये गये हैं. शनिवार को गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. केएस द्विवेदी जुलाई, 2022 तक सीएसबीसी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभायेंगे. डीजीपी बनने से पहले भी वह वर्ष 2016-17 में पर्षद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं.
बिहार फायर सर्विस, होमगार्ड, कारागार, उत्पाद, पर्यावरण, वन एवं जलवायु विभाग व बिहार पुलिस के लिए सिपाही सिपाही के पदों पर बहाली करने वाली संस्था केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष के पद पर लंबे समय से स्थायी नियुक्ति नहीं हुई थी. अभी तक एडीजी एससीआरबी बी श्रीनिवासन अतिरिक्त जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
