मुंबई से प्रेमी-प्रेमिका को लेकर पटना हवाई अड्डे पर पहुंची पुलिस

पटना/आरा : भोजपुर जिला के कोईलवर थाना इलाके से एक माह पहले घर से भागी प्रेमी-प्रेमिका को सर्विलांस के आधार पर मुंबई से भोजपुर पुलिस ने बरामद कर लिया. इसके बाद दोनों को हवाई जहाज से पटना एयरपोर्ट लाया गया. लेकिन मामला अंतरजातीय होने के कारण लड़का व लड़की के परिजन आपस में भिड़ गये […]

पटना/आरा : भोजपुर जिला के कोईलवर थाना इलाके से एक माह पहले घर से भागी प्रेमी-प्रेमिका को सर्विलांस के आधार पर मुंबई से भोजपुर पुलिस ने बरामद कर लिया. इसके बाद दोनों को हवाई जहाज से पटना एयरपोर्ट लाया गया. लेकिन मामला अंतरजातीय होने के कारण लड़का व लड़की के परिजन आपस में भिड़ गये और मारपीट की नौबत आ गयी.

दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी. हालांकि तुरंत ही एयरपोर्ट पुलिस व एयरपोर्ट पर तैनात सीआइएसएफ के जवानों ने मामले को नियंत्रित किया और फिर भोजपुर पुलिस के साथ प्रेमी सुजीत कुमार व प्रेमिका को रवाना कर दिया गया. दोनों ही बालिग हैं.
प्रेमी-प्रेमिका ने अपनी मर्जी से मुंबई जाने की बात को पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है. पुलिस उन लोगों को लेकर कोइलवर थाना पहुंच गयी है. दोनों के गायब होने के बाद कोइलवर थाने में ही मामला दर्ज कराया गया था.
भोजपुर पुलिस कल प्रेमिका का बयान कोर्ट में दर्ज करायेगी और उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी. एयरपोर्ट थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को कोइलवर थाना ले जाया गया है. यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चित हुआ था. बताया जाता है कि दोनों के गायब होने के बाद पुलिस ने नंबर सर्विलांस पर डाला. जिससे उनका लोकेशन मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >